सुल्तानपुर: एसपी सुलतानपुर ने धम्मौर थाने का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार को शाम 3 बजे थाना धम्मौर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए।एसपी ने महिला हेल्प डेस्क का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़िताओं की शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। कार्यालय में अपराध रजिस्टर का निरीक्षण कर माल