पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस स्थिति के चलते स्कूली बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा था छात्रों और अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए, कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन ने विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।