बालाघाट: आंधी-तूफान से नगर मुख्यालय के पास के गांवों में रातभर बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित
नगर मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। खराब मौसम के चलते विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में रातभर अंधेरा छाया रहा। बिजली गुल रहने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच बिना पंखे और कूलर के रात बिताना मुश्किल हो गया। इसके साथ ही मच्छर