बालाघाट: सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार विजय घायल, जिला अस्पताल में चल रहा है उपचार
भरवेली रोड़ ग्राम आंवलाझरी के कटिंगटोला के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। घायल मोटरसाइकिल सवार विनय पिता श्रवण बनोटे 38 वर्ष ग्राम टवेझरी निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया। जानकारी के अनुसार विजय बनोटे अपनी पत्नी सरिता के साथ मजदूरी करते हैं। 4 मई को विजय अपनी पत्नी सरिता के साथ मोटरसाइकिल में भरवेली एसबीआई बैंक गए थे