मांडर: जेल से निकलने के बाद मोरहाबादी स्थित अपने आवास पर पहुंचे पूर्व CM हेमंत सोरेन, मां ने लगाया तिलक व उतारी आरती
Mandar, Ranchi | Jun 28, 2024 झारखंड हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से बाहर निकलते ही सबसे पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेने मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास में पहुंचे।जहां घर पहुंचते ही मां रूपी सोरेन ने तिलक लगाकर और आरती उतार कर हेमंत सोरेन का स्वागत किया।