पीलीभीत: शेरपुर कला के पास ई-रिक्शा पलटने से दो मासूम बच्चों सहित छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दो मासूम बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शेरपुर कला निवासी निशा पत्नी फुरकान (28), शाहना पत्नी जुबेर (26), शकीला बेगम पत्नी यामीन (55), अंजुम पत्नी रिहान (29), मोहम्मद जयान पुत्र जुबेर (चार माह) और जारा पुत्री फुरकान (चार वर्ष) ई रिक्शा में सवार थे।