पीलीभीत: रम्पुरा कपूरपुर में दंपत्ति विवाद के बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
सेहरामऊ क्षेत्र के गांव जोगराजपुर निवासी ऋषि शर्मा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिवानी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा कपूरपुर निवासी कमलेश शर्मा के साथ की थी। सोमवार शाम लगभग छह बजे कमलेश ने फोन कर सूचना दी कि शिवानी ने कमरे के अंदर दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली है। परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप।