भरथना: बकेवर नगला में बनी कृष्ण बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु हुए भावविभोर
बकेवर नगला बनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बुधवार देरशाम 5 बजे भागवताचार्य दीपकृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। कार्यक्रम में चेयरमैन विवेक यादव ‘सन्नी ने फूल माला और श्री कृष्णा की चित्र भेटकर आशीर्वाद लिया।इस दौरान गणमान्य समेत कई लोग मौजूद रहे।