महसी: टंच में भीषण अग्निकांड, तीन परिवारों की झोपड़ियां जलकर हुईं राख, लाखों का हुआ नुकसान
महसी तहसील क्षेत्र अंतर्गत पूरे प्रसाद सिंह ग्राम पंचायत के टंच में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से अफरा-तफरी मच गई। इस अग्निकांड में तीन सगे संबंधियों की फूस की झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। जानकारी के अनुसार टंच गांव निवासी श्रीराम, रामधन और रामगोपाल के घरों में अचानक आग लग गई। ग्रामीण जबतक कुछ समझ पाते उससे पहले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।