रामपुर मनिहारन: बड़गांव थाना पुलिस ने बाजार में खरीदारी कर रही महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले एक मनचले को किया गिरफ्तार
थाना बडगांव पुलिस ने शनिवार शाम 6 बजे मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मनचले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कस रहा था। आपको बता दे कि प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम अम्बेहटा चांद बाजार में गश्त कर रही थी।