लवकुशनगर: ग्राम मढ़ा के पास अवैध रेत ट्रैक्टर का कहर, हादसे में युवती की मौत, मां-भाई गंभीर घायल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 1, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र में ग्राम मढ़ा के पास अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर ने एक युवती को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक ज्योति अहिरवार चंदला क्षेत्र के अंधियारी बारी गांव की निवासी थी और मां व भाई के साथ शादी की खरीदारी कर लौट रही थी। हादसे में मां गीता अहिरवार और भाई रमन अहिरवार गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।