मऊरानीपुर: अग्निकांड पीड़ितों ने मदद की गुहार लगाई, डेढ़ करोड़ के नुकसान का दावा; मऊरानीपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बंगरा चौराहा अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों ने शुक्रवार को एसडीएम मऊरानीपुर को ज्ञापन सौंपकर आर्थिक सहायता की मांग की। पीड़ितों का कहना है कि भीषण आग में करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने प्रशासन से क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग की।