जगाधरी: बुड़िया चौकी में हवालात में बंद कैदी पेट में दर्द का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार, मामला दर्ज
बुढ़िया चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने बताया कि व्यक्ति को किसी केस के सिलसिले में पकड़ कर लाया गया था। जब वह हवालात में था उसने पुलिस कर्मचारियों को अपने पेट में दर्द का बहाना किया। जब उसे बाहर निकाला तो वह उसे चकमा देकर के मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश को दोबारा शुरू कर दिया है।