देहरादून: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बीजेपी पर लगाया परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप
कांग्रेस ने बीजेपी पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा है कि बीजेपी हमेशा कांग्रेस पर परिवारवाद को लेकर हमला करती रही है लेकिन बीजेपी एक ही परिवार के लोगों को पार्टी में शामिल कर उन्हें बढ़ावा देने का काम कर रही है।