देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिवालय देहरादून से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा अन्य 05 राज्यों के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य के लिए भी 03 परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास किया गया।