मुलताई: नाबालिग से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी नपाकर्मी कों मुलताई पुलिस नें किया गिरफ्तार भेजा जेल
Multai, Betul | Jun 27, 2026 मुलताई थाना क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी उजैर को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना लाया बताया जा रहा है कि मामले में मुख्य आरोपी शेख उजैर, पिता शेख इस्माइल,मुलताई से भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पहुंचा था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उसे पकड़ कर थाना लाया जिसे देर शाम शनिवार 5:00 बजे जेल दाखिल किया।