मानसी: सैदपुर निवासी एक व्यक्ति ने कहा- पिछले तीन दिनों से सदर अस्पताल में मरीज का नहीं किया जा रहा इलाज
Mansi, Khagaria | Jul 27, 2024 मानसी प्रखंड क्षेत्र के सैदपुर गांव के गर्भवती महिला की तीन दिनों से इलाज नहीं हो पा रहा है। इधर सैदपुर के मो हमजा आलम ने बताया कि वे अपने मरीज का इलाल कराने के लिए सदर अस्पताल तीन दिनों से आ रहे हैं लेकिन बिना इलाज के ही बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी न किसी बहाना कर उनके मरीज का इलाज नहीं किया जा रहा है।