लोक जनशक्ति पार्टी अपने 26 में स्थापना दिवस को इस बार भव्य स्वरूप में मनाने जा रही है पटना के बापू सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अगुवाई में पहली बार बड़ी संख्या में सांसद और विधायकों की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित होगा. इसी क्रम में तारापुर स्थित रामाशीष भवन में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई.