फारबिसगंज थाना क्षेत्र के रमई गांव के वार्ड संख्या 5 में जमीन विवाद में घर में घुसकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की।जिसमें 35 वर्षीय दिनेश झा पिता परमेश्वर झा का पूर्णिया ले जाने के क्रम में मौत हो गई।जबकि उनका भाई धनंजय कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया,जिसका फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद पूर्णिया रेफर कर दिया गया।