घोसी थाना क्षेत्र के दामोदर बीघा गांव से पुलिस ने 13 लीटर देसी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर झाड़ी में छिपाकर रखी शराब जब्त की गई, जिसे 1 जनवरी को इस्तेमाल किया जाना था। अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच बुधवार रात्रि करीब 10 बजे तक भी जारी रही।