सोहागपुर: देवगवां में मारपीट करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवगवां में मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि फरियादी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि उसके गांव के एक व्यक्ति के द्वारा उसके साथ गाली गलौज देकर मारपीट किया है व जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।