सोहागपुर: नगर के महात्मा गांधी स्टेडियम में टी-20 टूर्नामेंट का किया गया शुभारंभ
ग्लोरस स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के तत्वाधान में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ गुरुवार को नगर के महात्मा गांधी स्टेडियम में किया गया है। यह टूर्नामेंट 25 अप्रेल से 5 मई के बीच खेला जाएगा, जिसमें कुल 21 मैचे खेले जाने हैं और सभी मैच गांधी स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतिदिन दो मैच होंगे, टी-20 मुकाबले में प्रदेश की पांच टीमें भाग लेंगी।