सोहागपुर: नगर में एक्सीडेंट में कमी लाने को लेकर अटल कामधेनु के गौसेवकों के द्वारा आवारा मवेशियों को लगाया गया रेडियम बेल्ट
नगर से सटे पचगांव रोड,विचारपुर में गुरुवार की रात में अटल कामधेनु के गौसेवकों के द्वारा आवारा मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाया गया है।गौ सेवक के द्वारा गुरुवार को जानकरी देते हुए बताया है कि उनके टीम लगातार मुख मवेशियों की सेवा में लगतार जुटा हुआ है और इसी क्रम में लगातार रात में हो रहे मवेशियों के एक्सीडेंट हो दृष्टिगत रखते हुए मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाया।