सोहागपुर: कमिश्नर कार्यालय में 9 मई को होगी विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक, उपायुक्त राजस्व ने दी जानकारी
शहडोल उपायुक्त राजस्व ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 9 मई को कमिश्नर कार्यालय के सभागार में कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद की उपस्थिति में विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक होगी। यह बैठक कमिश्नर कार्यालय शहडोल में प्रातः 11 बजे से की जाएगी। इसमें शहडोल संभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहेंगे।