सोहागपुर: जिले के कई मेडिकल स्टोर्स का कलेक्टर के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने किया गया निरीक्षण, दिए गए आवश्यक निर्देश
जिले के कलेक्टर तरुण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिलेभर में मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को औषधि निरीक्षक देवेंद्र कुमार जैन द्वारा जयसिंहनगर में स्थित मेडिकल स्टोर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मेसेर्स जय गोपाल मेडिकल स्टोर प्रोपराइटर पंकज राव के यहाँ निरीक्षण के दौरान रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए।