विशुनपुर थाना क्षेत्र के बानालात निवासी जितेंद्र खैरवार की 8 वर्षीय बेटी अदिति अदिति कुमारी 20 फिट ऊंचे सखुआ के पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के मुताबिक छात्रा शुक्रवार दिन के 2 बजे बानालात जंगल सखुआ का पत्ती तोड़ने गई थी। पेड़ पर चढ़ी तभी डाली टूटने से 20 फिट नीचे जमीन पर गिर गई। उसके कमर में गंभीर चोट लगी।