पट्टी: राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में वू शू के मंच पर चमकी पट्टी की साक्षी, क्षेत्र में खुशी की लहर
जिला प्रतापगढ़ की धरती ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से देशभर में पहचान बनाई है। पट्टी कस्बे की होनहार छात्रा साक्षी पुष्पाकर ने जम्मू-कश्मीर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में वू शू (चीनी मार्शल आर्ट) खेल में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है। साक्षी राम नारायण इंटर कॉलेज, पट्टी की कक्षा 11 की छात्रा हैं। उनकी इस अद्भुत उपलब्धि पर विद्यालय