बैतूल जिले के पाढर बायपास पर 685 रुपये के बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़े आंदोलन में बदल चुका है। गुरुवार रात पिंटू ढाबे पर हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें 10 से 12 हमलावरों को ढाबा संचालक और कर्मचारियों पर डंडों से हमला करते साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी समाज में गहरा आक्रोश फैल गया है।