रसूलाबाद: रसूलाबाद क्षेत्र में गेहूं के अवशेष में लगी आग, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
रसूलाबाद क्षेत्र के बुझवा में खेत पर पड़े गेहूं के कटे अवशेष में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार किशन कुमार व आनंद कुमार के खेत में आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाल एस एन सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया