हरदा: हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम छिड़गांव में बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान।
Harda, Harda | Jul 11, 2026 हरदा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम छिड़गांव से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 68 वर्षीय गजानंद, पिता चंपालाल ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज 11 जुलाई सुबह 10 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे पर लटका देखा।