डलमऊ: डलमऊ में भक्ति का महासंगम, कथा समापन पर हुआ भव्य ब्रह्म भोज
डलमऊ में एक सप्ताह तक चली श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि शुभम गौड़ द्वारा विशाल ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। कथा वाचक पूज्य मारुत नंदन जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।