मौरा बालू घाट पर अवैध खनन को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बारहवें दिन शुक्रवार भी जारी रहा। उक्त जानकारी 6 बजे दी। भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने आरोप लगाया कि खनन माफिया के सामने जिला प्रशासन फैल साबित हो रहा है और रात्रि में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से खनन हो रहा है। किसानों ने उच्चस्तरीय जांच, रात्री खनन पर रोक और पब्लिक हियरिंग की मांग की है।