चंदिया: भाजपा चंदिया मंडल की मासिक बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
चंदिया स्थित टाउन हॉल में भारतीय जनता पार्टी मंडल चंदिया की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल प्रभारी धनुषधारी सिंह, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।मंडल बैठक सम्पन्न।