चित्तौड़गढ़: बोजुंदा पुलिया पर कार्रवाई में 2 किलो 237 ग्राम अफीम जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, कार भी की गई जब्त
सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ दो अलग कार्रवाइयों में कुल 2 किलो 237 ग्राम अफीम जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक कार जब्त की। पहली कार्रवाई में बोजुंदा पुलिया पर ग्रैंड विटारा कार से 1 किलो 208 ग्राम अफीम मिली। कार सवार सीताराम, रामअवतार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया।