बिहार: टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल आरोपी को बिहार थाना पुलिस ने नकटपुरा गांव से गिरफ्तार किया
Bihar, Nalanda | Dec 14, 2024 बिहार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की दोपहर 1:15 में टॉप 10 अपराधी की सूची में शामिल आयुष कुमार उर्फ अजय कुमार को नकटपुरा गांव से गिरफ्तार किया। सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी के विरुद्ध बिहार थाना में अलग-अलग धाराओं में 7 मामला दर्ज है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आयुष कुमार उर्फ अजय कुमार अपना गांव नकटपुरा आया हुआ है।