बिहार: जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी, रविवार को श्रम कल्याण के मैदान में होगा आयोजन
Bihar, Nalanda | Dec 14, 2024 बिहार शरीफ के श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में होने वाले जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। उक्त बातों की जानकारी जदयू के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद और जदयू प्रवक्ता धनंजय देव ने शनिवार की दोपहर 12 बजे दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री रामनाथ ठाकुर शामिल होंगे