बिहार: सोहसराय मोहल्ला से पुलिस ने एक नशेड़ी को किया गिरफ्तार, नशे में धुत होकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था
Bihar, Nalanda | Dec 14, 2024 सोहसराय थाना क्षेत्र के सोहसराय मोहल्ला से नशेड़ी भागवत मिस्त्री के पुत्र शिव शंकर कुमार को पुलिस ने शुक्रवार की रात 9:00 बजे किया गिरफ्तार। इस मामले में सोहसराय थाना अध्यक्ष राजमणि ने बतायाकी गस्ती के दौरान सूचना मिली कि सोहसराय मोहल्ला में नशेड़ी शिव शंकर कुमार शराब के नशे में धुत होकर अपनी पत्नी को मारपीट कर रहा है।