रावतभाटा: रावतभाटा के जंगलों में भीषण आग, जावदा और सेटल डेम क्षेत्र में 60 हेक्टेयर वन संपदा जलकर हुई राख
विजय सिंह ने मंगलवार सुबह 11 बजे बताया कि रावतभाटा के वन क्षेत्रों में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दो अलग अलग स्थानों पर भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जावदा वन क्षेत्र के बस्सी मोड़ और सेटल डेम पहाड़ी पर भड़की आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। सूखी झाड़ियों और घास के कारण आग तेजी से फैलती गई और करीब 60 हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही फाय