#चम्पावत
जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में शुक्रवार को अर्दली चन्दन सिंह रावत तथा तहसील कार्यालय चम्पावत के प्रशासनिक अधिकारी बची सिंह जीना के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दोनों सेवानिवृत्त कार्मिकों को माल्यार्पण कर शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
Champawat, Champawat | Jul 31, 2026