पन्ना: विधानसभा उपचुनाव में गड़बड़ी व अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
Panna, Panna | Nov 19, 2024 पन्ना। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर 19 नवंबर को पूरे मध्य प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पन्ना में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय तिवारी ने बताया कि 13 नवंबर 2024 को विजयपुर और बुधनी विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है।