पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघिन पी-141 और उसके चार शावकों ने पर्यटकों को रोमांचित किया, F.D. ने दी जानकारी
Panna, Panna | Nov 19, 2024 पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) देशभर में अपनी बाघों की बढ़ती संख्या और पर्यटकों को आसानी से बाघों का दीदार कराने के लिए प्रसिद्ध है। इन दिनों बाघिन पी-141 और उसके चार शावक आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पर्यटक मां और उसके शावकों की अटखेलियां देखकर रोमांचित हो रहे हैं।