बदायूं: छतुईया गांव के पास ट्रक के चेसिस ने बाइक सवार किसान को टक्कर मारी, हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 29, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के पीर खंदना गांव के रहने वाले 28 वर्षीय रमेश पुत्र बाबूराम खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। वह कल शाम को उझानी से अपने घर जा रहे थे कि थाना उझानी क्षेत्र के छतुईया गांव के पास ट्रक के चेसिस ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।