मल्हारगढ़: बूढ़ा निवासी के साथ मामूली बात पर युवक से मारपीट, नारायणगढ़ पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया मामला
मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा निवासी प्रफुल्ल पाटीदार के साथ मामूली विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है, पुलिस के अनुसार 8 जुलाई शाम करीब 4:45 बजे हुई घटना में प्रभु सिंह, राजेंद्र सिंह और भानु प्रताप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है,