खालवा: दिन का तापमान 0.4 डिग्री बढ़ा, रात का पारा स्थिर, 30 तारीख से जिले में बारिश की संभावना
Khalwa, Khandwa | May 29, 2026 लू चलने से तेज गर्मी का अहसास हो रहा है। चौथे दिन भी ऐसी ही स्थिति रही। सुबह से तेज धूप निकली। बीच-बीच में बादल आए, लेकिन इससे राहत नहीं मिली। हालांकि तापमान 42 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। गुरुवार को दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। रात का तापमान 24.4 डिग्री पर स्थिर रहा। दिन का तापमान 42.5 डिग्री और रात का तापमान 24.4 डिग्री रहा।