बलरामपुर: रमना पार्क स्थित संघ भवन में संस्कार भारती की हुई बैठक
संस्कार भारती के जिला पदाधिकारियों की बैठक नगर के रमना पार्क स्थित संघ भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री दिनेश प्रताप रहे। बैठक में सीमावर्ती जनपदों की नाट्य संस्थाओं कला साहित्य संस्कृति एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के माध्यम से उनके कला के प्रदर्शन पर चर्चा किया गया। बैठक में लोक कला को स्थापित कर आगे बढ़ाने की चर्चा की गई।