बैतूल नगर: तिलक से लौट रही बोलेरो धनोरा-ठानी के बीच पेड़ से टकराई, 7 घायल, सामने से आ रहे वाहन को बचाने में हादसा
धनोरा और ठानी के बीच रविवार शाम करीब 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सभी लोग तिलक समारोह में शामिल होकर मोर्ची अम्बाड़ा से वापस बारवी लौट रहे थे। तभी अचानक सामने पानी का टैंकर और एक बाइक आ गई जिसके चलते यह हादसा