बालाघाट: डोंगरिया में शासकीय जमीन विवाद गहराया: अवैध प्लाटिंग, तालाब की जमीन और खनन को लेकर दोनो पक्ष आमने-सामने
जिला मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर डोंगरिया गांव में शासकीय जमीन पर कथित अवैध प्लाटिंग और बिक्री का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विवाद अब पूर्व सरपंच और जमीन के खरीदार के बीच सीधी आरोप-प्रत्यारोप की लड़ाई में बदल गया है। दोनों पक्षों ने प्रशासन के समक्ष ज्ञापन सौंपकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूर्व सरपंच लिखन बिसेन ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ एसडीएम