नगर के बुगरासी मार्ग स्थित राजपूत भवन में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती, किया गया नमन
Siyana, Bulandshahr | May 9, 2026
नगर के बुगरासी मार्ग स्थित राजपूत भवन में धूमधाम के साथ महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। वहीं मौजूद लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। शनिवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी राजेश चौहान ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। जिसके बाद मौजूद लोगों ने उन्हें नमन किया।