जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन पुलिस प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ
शनिवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच जलालगढ़ प्रखंड में जलालगढ़,चक, एकम्बा, सरसौनी आदि पंचायत हो रही दुर्गा मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शारदीय नवरात्र के अंत में देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। पूजा पंडालों में देवी का पारंपरिक क्षृंगार कर भावपूर्ण विदाई दी गई।