सिमगा: सिमगा जनपद पंचायत के अंतर्गत 29 लोगों को अयोध्या धाम दर्शन हेतु भेजा गया, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
राज्य सरकार की महिती योजना अयोध्या धाम दर्शन योजना अंतर्गत आज सिमगा ब्लॉक के 29 लोगों को भगवान श्री राम लला के दर्शन हेतु भेजा गया दर्शनार्थियों में भारी खुशी व्याप्त थी वहीं सिमगा जनपद पंचायत के अध्यक्ष डॉ दौलतपाल उपाध्यक्ष गोपाल शुक्ला सभापति चंद्रप्रकाश टोंडे सीईओ सीपी मनहर पार्षद आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।